गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गिरिडीह। रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पपरवाटांड़ मैदान में पिछले 54 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने 13 अक्टूबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसी रणनीति को लेकर शनिवार को किसानों ने बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जनवरी 2024 में राशि जमा लेने के बावजूद किसानों को रजिस्टर टू की प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दलों की उदासीनता से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश और राशि जमा करने की नाजिर रसीद जैसे ठोस प्रमाण होने के बावजूद किसानों को उनका अधिकार नहीं मि...