गिरडीह, अगस्त 29 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। वेव इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भाईचारा, सम्मान, पर्यावरण संरक्षण तथा सांस्कृतिक मूल्यों की भावना विकसित करना था। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सुंदर एवं आकर्षक हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान और आभार व्यक्त किया। राखी बांधते समय छात्राओं ने जल बचाने और पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विद्यालय के सभी चार हाउस-कलाम, रामकृष्ण, शिवाजी एवं विवेकानंद-ने ...