Gridih News: रंगोली बनाकर बच्चों ने रचनात्मकता का किया प्रदर्शन
गिरडीह, नवम्बर 7 -- Gridih News: रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय रेम्बा में शनिवार को छोटी दीपावली पर एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंग-बिरंगे गलाल और दीपों की मदद से मनमोहक और संदेशप्रद रंगोलियां बनाईं। रंगोली के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता,और सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक आकृतियों और जीवंत रंगों से सराबोर उठा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयास की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभा और कलात्मक सोच को निखरने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.