गिरडीह, अक्टूबर 28 -- खंडोली में प्रेमी युगल की कथित शादी Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्यार, खंडोली की वादियां और फिर पकड़े जाने पर शादी... फिल्मी कहानी जैसी यह घटना मंगलवार को घटी है। खंडोली पर्यटन स्थल में मंगलवार दोपहर रंगरेलियां मनाते प्रेमी युगल को परिजनों ने धर दबोचा और फिर मौके पर ही दोनों की कथित शादी रचा दी गई। मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवती की बड़ी बहन ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को सूचना दी है। जानकारी के अनुसार, युवती डुमरी प्रखंड के नागाबाद की रहनेवाली है। वह इन दिनों बेंगाबाद के हरिला पंचायत के गोबरीडीह स्थित बहन के घर आई हुई थी। मंगलवार को वह खुरचुट्टा निवासी अपने प्रेमी के साथ खंडोली घूमने गई थी। खंडोली की सुनसान जगह पर दोनों कथित रुप से आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी पीछे से पहुंचे युवत...