गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित यूनियन बैंक के बाहर से एक बाइक की चोरी हुई है। चोरी हुई बाइक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेनादोनी निवासी दीपक यादव की है। बाइक चोरी की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल की। दीपक यादव का कहना है कि वह लगभग सवा बारह बजे बैंक आया था। बैंक के बाहर वह अपनी बाइक खड़ी कर अंदर गया और लगभग एक-सवा एक बजे जब बैंक से बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...