Gridih News: यूको बैंक से 4.10 करोड़ की लूट, 18 मिनट में वारदात को दिया अंजाम
गिरडीह, नवम्बर 5 -- Gridih News: राजधनवार। गांधी चौक स्थित यूको बैंक शाखा में गुरुवार दोपहर पांच हथियारबंद डकैतों ने धावा बोलकर 10 लाख रुपये नकद और लॉकर से करीब चार करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए। डकैतों ने महज 18 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। दोपहर करीब दो बजे बैंक में घुसे सभी डकैतों के हाथ में रिवॉल्वर थे। उन्होंने चार बैंककर्मियों और तीन ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। सभी के मुंह पर टेप चिपकाकर हाथ बांध दिए और लूटपाट के बाद फरार हो गए। बताया जाता है कि बैंक में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। सूचना पर एसपी डॉ. बिमल कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। यह भी पढ़ें- Gridih News: गिरिडीह में दिनदहाड़े बड़ी बैंक डकैती: 10 लाख नकद और 4 करोड़ के गहने लूटे पुलिस ने डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और वाहन जांच तेज कर दी है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.