गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट से जमुआ में सर्दी, खांसी, बुखार और वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। जमुआ प्रखंड क्षेत्र की स्थिति यह है कि फिलहाल कई घरों में लोग सर्दी, खांसी और बुखार से परेशान हैं। शनिवार को जमुआ का न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके कारण लोगों को हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मौसम के उतार चढ़ाव के बीच लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, खांसी और बुखार के कारण जमुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुबे नर्सिंग होम, क्रेस्ट केयर हॉस्पिटल, अजिमा हॉस्पिटल समेत जमुआ के अन्य अस्पताल एवं क्लिनिकों में मरीजों की भीड़ बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ा है। कई मरीजों को ठीक होने में पांच दिन या उससे अधिक समय लग रहा है। इधर इस संदर्भ में...