Gridih News: मोहनडीह में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
गिरडीह, अक्टूबर 3 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के मोहनडीह गांव में शनिवार को पंचायत समिति सदस्या मधुमाला देवी और सामाजिक कार्यकर्त्ता श्याम पाठक की पहल पर स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में डाक्टरों के द्वारा मरीजों की जांच करके स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ नि:शुल्क दवाई भी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में गांडेय, पुराना बाजार, मोहनडीह सहित आस-पास गांव के लगभग 150 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यकतानुसार दवाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम पाठक ने कहा कि वैसे ग्रामीण जो किसी कारणवश अस्पताल नहीं जा पाते हैं उनके गांव-मोहल्ला में ही शिविर लगाकर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गुणायतन गोशाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.