गिरडीह, सितम्बर 25 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। जमडार पंचायत के तारापुर गांव में शुक्रवार को सड़क और मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। वार्ड सदस्य विनय कुमार, प्रयाग साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रदर्शन में शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि गांव तक करीब एक किलोमीटर सड़क नहीं होने से आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। वहीं मोबाइल नेटवर्क नहीं रहने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल सेवाओं के उपयोग और आपात स्थिति में संपर्क करने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क निर्माण और मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...