Gridih News: मोबाइल देकर बच्चों को स्कूल नहीं भेजें: प्राचार्य
गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पिछले एक महीने से चल रहा अवकाश 18 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। 18 नवंबर से विद्यालय का परिचालक शुरु हो जाएगा। विद्यालय खुलने के पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के अनुशासन को लेकर सख्त हो गया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम नारायण मिश्र ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को मोबाइल देकर विद्यालय नहीं भेजें। प्रधानाध्यापक ने कहा कि मोबाइल से बच्चों की एकाग्रता भंग होती है। पठन- पाठन प्रभावित होता है। अन्य नकारात्मक गतिविधियों में उनका मस्तिष्क चला जाता है और सही ढंग से अध्ययन नहीं हो पाता है। प्राचार्य ने कहा कि जनवि में आधुनिक तकनीक से सभी सुविधाएं अध्ययन की उपलब्ध है। मोबाइल की कोई आवश्यकता नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.