Gridih News: मोबाइल के लेन-देन को लेकर मारपीट, एक घायल
गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद बाजार में बुधवार को मोबाइल के लेन-देन के सवाल पर दुकानदार और एक ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में रातडीह निवासी राजेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह सदल बल साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से खबर लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.