गिरडीह, अक्टूबर 27 -- टॉवर लगाने के दौरान मारपीट और रंगदारी की शिकायत Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदननगर (राजेंद्र नगर) में इंडस मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा रहे ठेकेदार के साथ मारपीट की गयी है। मारपीट में ठेकेदार बिहार के पटना जिले खगौल थाना क्षेत्र के दानापुर निवासी बिनोद कुमार राय घायल हुए है। घायल बिनोद का इलाज नवजीवन नर्सिंग होम में किया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में ठेकेदार बिनोद के फर्द बयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मृगाटांड़ निवासी संजय यादव एवं सचिन यादव को नामजद एवं अन्य अज्ञात तीन-चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। ठेकेदार बिनोद का कहना है कि वे इंडस मोबाइल कंपनी में ठेकेदार के रूप में कार्...