Gridih News: मॉडल विद्यालय के शिक्षक-अभिभावक की बैठक में समस्याओं की लगी झड़ी
गिरडीह, सितम्बर 19 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के मॉडल विद्यालय महेशमरवा में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नागेश्वर यादव ने की। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की सुविधाओं, पेयजल, साफ-सफाई, शिक्षकों की कमी, छात्रावास भवन के अधूरे निर्माण तथा मध्याह्न भोजन के लिए राशन आवंटन नहीं होने समेत कई गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान विद्यार्थियों की ओर से पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाए जाने के बाद अभिभावकों ने भी विद्यालय में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से रखा। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक एवं अन्य कर्मियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.