Gridih News: मेला एवं स्कूल के आगे की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त
गिरडीह, अगस्त 14 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। एसडीएम, बगोदर-सरिया के लिखित आदेश के बाद गुरुवार को सरिया अंचल के बलिहारी गांव मौजा स्थित सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। कार्रवाई सीओ संतोष कुमार एवं सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह की देखरेख में की गई। थाना नंबर 79 के प्लॉट संख्या 680 की जमीन सार्वजनिक मैदान एवं मेला स्थल के रूप में उपयोग होती है। साथ ही इस जमीन के पीछे स्कूल भी है जिसकी निकासी इसी जमीन पर हो रही थी जिस पर अवैध निर्माण के कारण लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में ग्रामीणों के आवेदन पर अधिकारी ने एसडीएम को प्रतिवेदन देकर अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया था। यह भी पढ़ें- Munger News: सरकारी नाले पर किये गये अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया एसडीएम के आदेश के आलोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.