गिरडीह, सितम्बर 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने सोमवार को शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों से तैयारियों एवं स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। माथाडीह दुर्गास्थान की तैयारियों की उन्होंनें सुध ली। समिति के लोगों से स्थानीय समस्याओं को सुना और इसके निदान को निर्देशित किया। मेयर ने कहा कि जहां भी पूजा पंडाल बनने हैं। उनकी तैयारियों को देखने के साथ समस्याएं सुनी जा रही है। इस दौरान इसके निदान का निर्देश दिया जा रहा है। डिप्टी मेयर ने कहा कि पूरे शहर में 26 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां दुर्गापूजा की तैयारियां चल रही है। यह भी पढ़ें- Gridih News: ऊबड़-खाबड़ सड़कों से होकर पंडाल तक पहुंचेंगे श्रद्धालु पूजा समितियों से सड़क, साफ-सफाई, जल निकासी, ...