गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन द्वारा रविवार को यूनियन के सदस्य स्व. शंकर यादव के परिजनों को 36 हजार रुपये की सहयोग राशि दी गई। यूनियन के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर पासवान एवं प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी ने मृतक की पत्नी को 31 हजार रुपये का चेक एवं 5 हजार रुपया नगद दिया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि शंकर यादव चालक था। 15 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी थी। मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता के तौर पर यूनियन के सदस्यों ने 25-25 रुपये का आर्थिक सहयोग इकट्ठा किया था। इस जमा सहयोग राशि को यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मृतक की बड़की बेरगी स्थित उसके घर पहुंचकर परिजन को सहयोग राशि दी। यह भी पढ़ें- ड्राइवर यूनियन ने दिवंगत चालक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता मौके पर कोषाध्यक्ष महेश यादव,...