गिरडीह, नवम्बर 29 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। जैन श्रमण परंपरा में आत्मकल्याण, तप, त्याग और संयम को साधना का सर्वोच्च आधार माना गया है। इस कठिन साधना परंपरा का अनुपालन करते हुए शनिवार को मुनि श्री 108 संधानसागर महाराज ने तीर्थराज श्री सम्मेदशिखरजी की पावन पर्वत श्रृंखला पर केशलोंच की कठिन साधना संपन्न की। प्राकृतिक पर्वतीय वातावरण और पवित्र तीर्थभूमि के बीच मुनिश्री ने अपने हाथों से केशलोंच कर त्याग, तपस्या, धैर्य और आत्मसंयम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। बताया गया कि मुनि श्री संधानसागर महाराज प्रत्येक दो माह में केशलोंच की साधना करते हैं। जैन मुनि जीवन में केशलोंच महज एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि शरीर के प्रति ममत्व, मोह और आसक्ति के त्याग का प्रतीक है। इस कठिन साधना के माध्यम से साधक सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर आत्मकल्याण और आत्...