गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: सियाटांड़। जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी के संयोजन में आयोजित होने वाली मुनिया देवी चैंपियन लीग के पांचवें सीजन की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है।

टूर्नामेंट की जानकारी सोमवार को नवडीहा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट के संचालक मनीष वर्मा और कोर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता का आगाज 12 अक्टूबर 2026 से होगा, जबकि मेगा फाइनल 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले जमुआ के बारोटांड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदान में डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे। नॉकआउट आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में लीग मैच 10-10 ओवर और फाइनल 12 ओवर का होगा। एलबीडब्ल्यू को छोड़कर क्रिकेट के सभी मानक नियम इसमें लागू रहेंगे।

प्रतिभागियों और पुरस्कार इस बार देशभर से कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। स...