गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। देशभर में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा माले ने गावां हटिया मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा के साथ मिलकर वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सकलदेव ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर देशभर में आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर आरवाईए...