Gridih News: मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि सभा में भेंट किए पौधे
गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पर्यावरणविद् शिवशंकर गोप ने नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत माता रूपी सोरेन की श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्हें पीपल और पुत्रजीवा के पौधे भेंट किए। झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी संघ के महासचिव सह पर्यावरणविद् शिवशंकर गोप ने 'वृक्ष गंगा अभियान' गिरिडीह की ओर से यह पौधे शोकसभा में पावन स्मृति के रूप में सौंपे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संवेदनशील और पर्यावरण-अनुकूल पहल को सहर्ष स्वीकार किया। इस अनूठी श्रद्धांजलि से न केवल दिवंगत आत्मा को नमन किया गया, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का एक मजबूत व प्रेरणादायक संदेश भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.