Gridih News: मुखिया ने पंचायतवासियों के लिए एम्बुलेंस खरीदी
गिरडीह, नवम्बर 28 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह डुमरी प्रखंड के बेरहा सूईयाडीह मुखिया सुबोध कुमार यादव ने पंचायत वासियों को एंबुलेंस सौंपा। एंबुलेंस का क्रय मुखिया ने निजी राशि से की है। मुखिया ने बताया कि उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान एंबुलेंस देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा के तहत उन्होंने एंबुलेंस की खरीददारी की है। बताया कि यह एंबुलेंस बेरहा सूईयाडीह पंचायत वासियों के साथ साथ पूरे प्रखंड के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके लिए एक संचालन समिति का गठन किया जाएगा। बताया कि कोई भी जरुरतमंद व्यक्ति एंबुलेंस का डीजल खर्च और चालक का खर्च देकर इसका लाभ ले सकता है। बताया कि करीब आठ लाख रुपये की लागत से उक्त एंबुलेंस को खरीदा गया है। कहा कि वे क्षेत्र की वासियों की सेवा व उनके हक अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.