गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। धर्मपुर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पाराखारो में पेयजल संकट के कारण पिछले चार दिनों से मिड-डे मील (एमडीएम) का संचालन पूरी तरह ठप है। पानी की गंभीर समस्या के चलते विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन नहीं बन पा रहा था, जिससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही धर्मपुर पंचायत के मुखिया लोकनाथ हाजरा ने पहल करते हुए विद्यालय परिसर के खराब चापाकल की मरम्मत कराने की व्यवस्था कराई। उनके प्रयास से चापाकल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुखिया लोकनाथ हाजरा ने बताया कि चापाकल के मरम्मत पूरी होने के बाद सोमवार से विद्यालय में नियमित रूप से मिड-डे मील का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा, जिससे बच्चों को भोजन और स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल स...