गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत की मुखिया गायत्री कुमारी के प्रयास से पंचायत में पेयजल समस्या दूर हुई है। मुखिया को करम्बा, कोसी, केंझिया, गम्हरियाटांड़ और धवैया में चापाकल खराब होने की सूचना मिली थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने पंचायत के अंदर 8 जगह खराब चापाकल की शुक्रवार को मरम्मत कराई। मरम्मत कार्य के तहत करम्बा में 3, केंझिया में 3, गम्हरियाटांड़ में 1 और धवैया में 1 चापाकल दुरुस्त किया गया। इसमें करम्बा नर्सरी के पास, अमृत महतो के घर के पास, फुटानी चौक करम्बा, गम्हरियाटांड़ में गणेश महतो के घर के पास, केंझिया में विकास मांझी, दिनेश मांझी और रामविलास पासवान के घर के पास तथा धवैया में उमेश वर्मा के घर के पास चापाकल के पाइप और रड बदले गए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मामूली खराब...