Gridih News: मुखिया, पंचायत सेवक और उप मुखिया से मांगा स्पष्टीकरण
गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के कुंडलोहारी गांव में आवास योजना में हुई अनियमितता को लेकर गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव और उप मुखिया से पत्र निर्गत करके स्पष्टीकरण पूछा है। बीडीओ ने सभी से 24 घंटे के अंदर सभी को अपना-अपना पक्ष रखने की बात कही है। पंचायत सचिव और मुखिया को भेजे गए पत्र में बीडीओ ने कहा कि पिंकी टुडू पति छोटेलाल मुर्मू को दोहरा आवास लाभ प्राप्त है। इस संबंध में जांच के क्रम में पिंकी टुडू को वित्तीय वर्ष 2021-2022 में अंबेडकर आवास प्राप्त है। आवास की सभी किस्त 130000 रुपए भुगतान भी हो चुका है। इसके अलावा उनके पति छोटेलाल मुर्मू को वित्तीय वर्ष 2024- 2025 में अबुआ आवास का लाभ मिला है। जबकि पंचायत के उपमुखिया को भेजे गए पत्र में बीडीओ ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.