Gridih News: मुक्तेश्वर बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। सावन माह की दुसरी सोमवारी पर झारी नदी स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर बाबा मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Gridih News: हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंजे शिवालय श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर समिति के सदस्य पूरे समय मुस्तैद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.