Gridih News: मुकेश की जमानत याचिका खारिज
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। करोड़ों रुपये की ठगी मामले में जेल में बंद राधा स्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन तीन सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने मुकेश द्वारा दायर जमानत याचिका की सुनवाई की और उसके बाद उसे खारिज कर दिया। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब मुकेश सिन्हा के पास सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल करने का विकल्प है। संभावना है कि जल्द ही सत्र न्यायालय में भी मुकेश सिन्हा की ओर से जमानत याचिका दाखिल की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 43 लाख रुपये की साइबर ठगी में आरोपी की जमानत खारिज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.