गिरडीह, अक्टूबर 31 -- बगोदर सड़क हादसे में युवक की मौत Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदर-सरिया मुख्य मार्ग पर स्थित बी-एड कॉलेज के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। रांची से देर शाम शव लेकर परिजन ग्रामीणों के साथ थाना पहुंच गए और मुआवजा राशि दिए जाने की मांग को लेकर थाना परिसर में ही धरना पर बैठ गए। मृतक की पहचान विष्णुगढ़ प्रखंड के बराई पंचायत निवासी दिनेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार बाइक से सरिया से बगोदर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्...