गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर में शिव कुमार दास के कम्पाउंड में लगे सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सामान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं पूछताछ करने पर विनय कुमार एवं रोहित कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला निवासी मिशु मंडल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी सौरभ गुप्ता व पंकज दास समेत अन्य 30-40 अज्ञात पर लगाया गया है। शिव कुमार दास का कहना है कि विनय एवं रोहित के अलावा प्यारे लाल, राज किशोर, दीनदयाल एवं ईश्वर दास के साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट की गई है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इधर शिव कुमार दास का कहना ह...