गिरडीह, जुलाई 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मिशन लाइफ अभियान के तहत गिरिडीह 2 उच्च विद्यालय के इको क्लब द्वारा सोमवार को विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी गिरिडीह विनय कुमार ने पौधारोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने डीईओ का स्वागत पौधा भेंट करके किया। इस अवसर पर डीईओ विनय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय के साथ-साथ अपने आस-पड़ोस में भी पौधारोपण करने और पेड़-पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर छात्र एक पौधा लगाकर धरती को हरा-भरा बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हर छात्र अपनी मां के नाम से लगाएंगे पौधे, चलेगा अभिया...