Gridih News: मिर्जागंज में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन
गिरडीह, अगस्त 5 -- Gridih News: जमुआ। मंगलवार को जमुआ प्रखंड अंतर्गत मिर्जागंज स्थित सूर्य मंदिर धर्मशाला-2 में आयोजित पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हो गया। यह जमुआ प्रखंड का 15वां पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ था। महायज्ञ के अंतिम दिन सैकड़ों की संख्या में माताएं और बहनें यज्ञ मंडप में एकत्र हुईं। श्रद्धालुओं ने सभी की सद्बुद्धि, उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए यज्ञ भगवान को भावपूर्ण आहुतियां समर्पित की। अनुष्ठान के दौरान गायत्री मंत्रों की गूंज से आसपास का माहौल भक्तिमय बना रहा। महायज्ञ में विश्व शांति और जनकल्याण की विशेष प्रार्थना की गई। महायज्ञ को सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मिर्जागंज महिला मंडल का सराहनीय और उल्लेखनीय योगदान रहा। यज्ञ को सफल बनाने में संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.