गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। अनियंत्रित मिनी ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक का एक हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ गया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी ट्रक को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला खानाबदोश जीवन जी रही थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...