Gridih News: मिठाई की दुकानों पर नियम गायब, त्योहार में भी खाद्य विभाग की जांच सुस्त
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है, लेकिन मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की व्यवस्था बराबर सवालों के घेरे में रहता है। काउंटरों पर सजी मिठाइयों के सामने न तो निर्माण की तारीख दर्ज रहती है और न ही उनके इस्तेमाल की सुरक्षित अवधि लिखा जाता है। शहर ही नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी कई जगहों पर मिठाइयां खुले में रखी जा रही हैं, जहां सड़क की धूल और मक्खियों के संपर्क में आने का खतरा रहता है। त्योहार के मौसम में मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रहा है। शनिवार को दैनिक हिन्दुस्तान की टीम ने विभिन्न इलाकों में पड़ताल की। यह भी पढ़ें- Banka...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.