गिरडीह, सितम्बर 10 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत अंतर्गत जमुआरी में भारी बारिश के कारण सड़क किनारे से मिट्टी बह जाने से भू-धंसान हो गया है। इससे इस मार्ग होकर एक सप्ताह से चार पहिए वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों के द्वारा सड़क के किनारे लकड़ी रख दी गई है, ताकि अनजाने में कोई अनहोनी न हो। सबसे खतरनाक बात यह है कि जिस जगह मिट्टी बही है, वहां सड़क के दोनों ओर गहरी खाई और नीचे नाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह मिट्टी का धंसान हुआ है, वहां नीचे नाला बहता है। नाले के ऊपर पुलिया नहीं बनाकर सिर्फ पाइप डालकर ऊपर से मिट्टी भर दी गई है। तेज बारिश में मिट्टी बह गई और सड़क धंस गई। यह सड़क दो प्रखंड बगोदर के अड़वारा और सरिया के परसिया को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इस पर रोजा...