गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। माहुरी वैश्य महिला समिति, इसरी मंडल के तत्वावधान में रविवार शाम मथुरासिनी भवन में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां मथुरासिनी की वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सावन गीतों, पारंपरिक वेशभूषा और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और महिला एकजुटता की झलक देखने को मिली। समिति की अध्यक्ष ममता माथुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन गीता भदानी एवं खुशबू गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: सावन महोत्सव का आयोजन इस दौरान जिप सदस्य सुनीता कुम...