Gridih News: माहुरी में दहेज मुक्त विवाह से दिया गया सामाजिक संदेश
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर प्रखंड के माहुरी स्थित मंडय परिसर में गुरुवार को दहेज मुक्त विवाह सम्पन्न हुआ। बोकारो के चतरोचट्टी अंतर्गत सिधाबारा की नीलम कुमारी का विवाह माहुरी के नारायण महतो से हुआ। विवाह पूरी तरह सादगी से हुआ। चट लग्न पट मंगनी परंपरा के तहत एक ही दिन में लग्न, हल्दी, कलशा और विवाह की रस्में निभाई गईं। इस कार्य में बेनी महतो की मुख्य भूमिका रही। कुड़मी विकास मोर्चा बगोदर इकाई ने वर-वधू नारायण और नीलम को पुष्प माला व पीला अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। लग्न बांधने वाले सोमर महतो, किसुन महतो एवं दोनों पक्ष की माताओं को भी सम्मानित किया गया। सामाजिक आंदोलनकारी छोटन प्रसाद छात्र ने कहा कि कुड़मी समाज में दहेज प्रथा बाहर से आई है। इसके कारण गरीबों की जमीन बिक रही है। हमें इसे जड़ से खत्म करना होगा। मौके पर कुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.