Gridih News: माल्डा में याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन
गिरडीह, जुलाई 4 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के माल्डा पंचायत में शुक्रवार रात अंजुमन पासबाने हक के तत्वावधान में याद-ए-हुसैन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उलेमाओं ने हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी, इंसानियत, भाईचारा और अमन-शांति का संदेश दिया। साथ ही देश में अमन, शांति और खुशहाली कायम रहने की दुआ की गई। मुख्य वक्ता अल्लामा मौलाना मुस्तकीम अली मिस्बाही ने कहा कि इमाम हुसैन की कुर्बानी सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा का प्रतीक है। वहीं मौलाना अल्ताफ राजा अमजदी, मौलाना वाजिद अली और मौलाना मेहताब हुसैन ने भी अपने संबोधन में लोगों से आपसी भाईचारा, इंसानियत और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। अंत में देश की तरक्की, अमन-चैन और आपसी सौहार्द के लिए सामूहिक दुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.