गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। भाकपा माले नेता रामेश्वर ठाकुर की सोमवार रात जमुआ पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमुआ में जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमुआ में प्रतिवाद मार्च निकाला और पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने रामेश्वर ठाकुर की तत्काल रिहाई और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कमेटी के साथी विजय पांडेय ने कहा कि रात के समय की गई गिरफ्तारी अनुचित है। रामेश्वर ठाकुर गरीबों के हक की आवाज उठाते रहे हैं। प्रखंड सचिव मनोवर हसन बंटी ने कहा कि कॉमरेड रामेश्वर ठाकुर को बिना शर्त रिहा किया जाए, अन्यथा थाना प्रभारी के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। राज्य कमेटी सदस्य एवं ऐपवा नेत्री कॉमरेड मीना दास ने गिरफ्तारी को अनुचित ...