Gridih News: मारपीट में तीन लोग घायल
गिरडीह, अगस्त 1 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के खोजारटोल गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दो महिलाएं समेत तीन लोग घायल हो गये। घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने घायल हुए बहादुर चौधरी 60 वर्ष, रूबी देवी 30 वर्ष तथा अंजू देवी 25 वर्ष का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में ले जाकर उपचार करवाया। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर शुक्रवार को कहा-सुनी के बाद मारपीट की घटना हो गई। जिसमे विरोधी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर मारपीट करने लगे। जिससे वे लोग घायल हो गए। बताया कि मामले की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.