गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के डाबर में जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में सुंदरता देवी पति सचिन यादव ने गावां थाना में आवेदन देकर 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर घनश्याम यादव, पिंटू यादव, अविनाश यादव, नीतीश यादव, सतीश यादव, सुधा देवी, कविता देवी, सीमा देवी, बॉबी कुमारी, अंजली कुमारी एवं सविता देवी ने मेरे और अन्य परिजनों के साथ बेहरमी से मारपीट की है। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 78/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...