Gridih News: मारपीट मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज
गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोन्दोदिघी गांव निवासी सुरेश पासवान ने देवरी थाना में आवेदन देकर गांव के ही बकोरी पासवान सहित पांच लोगों के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन में सुरेश पासवान के द्वारा बताया गया है कि छब्बीस जुलाई को अपनी जमीन में मापी करवा रहे थे। इसी क्रम में आरोपियों के द्वारा धमकी देकर मारपीट की गई। दिए गए आवेदन पर देवरी थाना में कांड संख्या 74/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देवरी थाना के एसआई रिशु सिन्हा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.