गिरडीह, अगस्त 4 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव में महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, जरीडीह निवासी पूनम देवी पति रूपेश वर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना में नामजद आरोपित ढलिया देवी पति सुखदेव महतो तथा सुखदेव महतो पिता स्वर्गीय भिखारी महतो को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को गिरिडीह न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...