Gridih News: मारपीट मामले में दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- मारपीट की घटना और संगठन की मांग Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय चिरकी में दुर्गापूजा के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना अब धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगी है। मामले में पीड़ित पक्ष के समर्थन में आदिवासी संगठन भारत दिशोम आदिवासी संघ भी सामने आ गया है। संगठन ने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। बतला दें कि दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान 20 अक्टूबर की रात चिरकी में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में मनीष हांसदा और श्यामलाल सोरेन घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.