Gridih News: मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
गिरडीह, जुलाई 5 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने मारपीट के आरोपी अभियुक्त नन्दकिशोर वर्मा को गिरफ्तार कर शनिवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। आरोपी मोतीलेदा पंचायत के केंदुआगढ़हा का रहनेवाला है। यह मामला थाना कांड संख्या 57/2026 से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर दिनांक 6/04/26 को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा थाना में केस दर्ज कराया था। इसमे वादी करमी देवी द्वारा दर्ज केस के आरोपी नन्दकिशोर वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले के शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : मारपीट के केस में पिता-पुत्र गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.