गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मो राजा अंसारी का मारपीट कर पैर तोड़ कर घर से बेदखल कर दिया गया है। इस संबंध में मो राजा अंसारी की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में बरवाडीह निवासी मो समीर अंसारी, मो फरहान एवं शकीला बानो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोपियों पर डंडा-लाठी एवं रड से से मारपीट करने समेत अन्य आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...