गिरडीह, अक्टूबर 24 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरीडीह में शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बालेश्वर यादव(56), राजकुमार यादव(24), अजीत यादव(22), गौरवा देवी(50), ममता देवी(18) के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए बालेश्वर यादव, राजकुमार यादव, अजीत यादव, ममता देवी एवं गौरवा देवी ने बताया कि 10 अक्टूबर को खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच मारपीट हो गई थी । जिसके बाद 11 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ परंतु विवाद नहीं सलटा जिसके कारण 23 अक्टूबर को पंचायत हुई। जिसमें पंचों ने अजीत यादव के परिजनों को 2300 रुपए जुर्माना के तौर पर देने को कहा। बालेश्वर यादव ने 300 ऑनलाइन भुगतान किया गया साथ ही बकाया राशि कुछ दिनों में देने की बा...