Gridih News: मानिकबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल, पांच गिरफ्तार
गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल व हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के पास गुरुवार की रात में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ के बीच बवाल मच गया। जिसमें मगही सुपर स्टार रौशन रोही एवं निशा दुबे को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा और बवाल होने के बाद लोग मंच पर जूते चप्पल फेंकने लगे एवं रोड़ेबाजी शुरू हो गई। जिसमें पुलिस के दो जवान समेत कई कलाकार एवं ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि हीरोडीह थाना पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग कर हुड़दंगियों को तितर बितर करते हुए कार्यक्रम को स्थगित करवाकर माहौल शांत कराया। इस मामले में हीरोडीह थाना में 11 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.