Gridih News: मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति दो साल से लापता
गिरडीह, अक्टूबर 10 -- Gridih News: हीरोडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी गांव की लक्ष्मी देवी ने मानसिक रूप से बीमार पति के करीब दो वर्षों से लापता होने के संबंध में शुक्रवार को हीरोडीह थाना पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन देकर उन्हें खोजने की गुहार लगाई है। आवेदन में महिला लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति केदार कुमार मंडल उर्फ श्याम मंडल (32 वर्ष), पिता सीताराम मंडल, मानसिक रूप से बीमार हैं। वह करीब दो वर्ष पूर्व अपने घर से मुंबई चले गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। महिला के अनुसार जनवरी 2025 में उनके पति का एक बार फोन आया था। लेकिन उसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पति के लंबे समय से लापता रहने और उनसे संपर्क नहीं हो पाने के कारण परिजन चिंतित हैं। महिला को तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.