गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाले मासूम के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगी है। मुंडरो पंचायत के बिहारो गांव के 4 वर्षीय शुभम कुमार उर्फ सावन का सहारा अब आईलेक्स स्कूल परिवार बनेगा। हजारीबाग जिले के बरही स्थित करियातपुर आईलेक्स पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेश कुमार ने मानवीय पहल करते हुए मासूम की परवरिश और प्लस टू तक की सम्पूर्ण शिक्षा निःशुल्क देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि पिछले सोमवार को चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में नेशनल हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बिहारो गांव निवासी राजू पंडित और उनकी पत्नी सावित्री देवी भी शामिल थे। इस हादसे के बाद उनके तीन नाबालिग बच्चे अनाथ हो गए हैं। डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि दुख की...