गिरडीह, अक्टूबर 25 -- सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण की जांच Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड अंतर्गत गलवाती पंचायत के माघोखुर्द गांव में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर मकान निर्माण कराए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी ने धनवार के अंचलाधिकारी को स्थल जांच कर भूमि की प्रकृति और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। वहीं, धनवार अंचल कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में 12 लोगों को संबंधित जमीन के दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौजा माघोखुर्द में जमीन पर कथित कब्जे और निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में खाता संख्या 17, प्लॉट संख्...