गिरडीह, अक्टूबर 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को दुर्गापूजा उत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति, करुणा, साहस और सकारात्मक ऊर्जा को प्रदर्शित किया। प्रस्तुति के जरिए बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश दिया गया। इसके अलावा पारंपरिक गरबा नृत्य ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जीजीपीएस सेक्टर-5 में दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन...